18 मार्च गुरुवार का राशिफल
मेष:
आज का दिन किसी विशेष कार्यक्रम की व्यवस्था करने में गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बदलाव आपकी कार्यशैली में सुधार लेकर आएगा और आपकी सुझावों को समर्थन का भी मिलेगा। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। व्यापार में किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। ऑफिस में सावधानी पूर्वक कार्य करें अन्यथा शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
संतान की उन्नति से मन आनंदित होगा और पारिवारिक वातावरण शांतिमय रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे, जिनके साथ भविष्य को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वालों के साथ अच्छा व्यवहार रखें अन्यथा आपके काम में परेशानी आ सकती है। छात्र समय का लाभ उठाएं और नए ज्ञान की प्राप्ति करें। परिवार में चल रही उथल-पुथल को शांत मन से खत्म करने का प्रयास करें और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ध्यान रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
व्यापारी वर्ग यह समय नए सौदों को व्यापार में शामिल करेंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन दिनभर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की वजह से व्यस्तता और विशेष चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा लेकिन किसी के भ्रमित करने से कुछ समय के लिए दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे फिर भी धन संबंधित कार्यो में निर्णय बदल भी सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
कानूनी संबंधित मामलों में सफलता के लिए आपको कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। संतान की तरक्की से उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और उसमें आपका भी सहयोग होगा। आध्यात्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे और गूढ़ विषयों को जानने की लालसा रहेगी। परिवार के वरिष्ठजनों से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। किसी सहयोगी की मदद से बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे। अतिरिक्त घरेलू कार्य बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों की मदद से समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। व्यावसायिक स्थान परिवर्तन का आपका विचार अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। छात्रों की व्यावहारिक सोच में उन्नति आएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। धन का निवेश आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण डांवाडोल हो सकता है क्योंकि सदस्यों में एक राय ना होने से संघर्ष की स्थिति बन सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
रोजगार में बदलाव के लिए समय सही नहीं है। विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए यह समय कुछ अवरोध लेकर आ सकता है। कर्ज लेने से पहले परिवार के साथ विचार-विमर्श कर लें, हो सकता है कि इसकी नौबत ही न आए। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभदायी रहेगा, किसी से बहस व टकराव से बचें। पैतृक संपत्ति के कार्यो को फिलहाल विराम देना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। घर मे सुख के साधनों का पूर्ण उपभोग करेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
राजनीति से संबंधित जातकों के प्रभाव क्षेत्र में विकास होगा और नए कार्य की रुपरेखा भी तैयार करेंगे। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं। छात्रों को मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। भाग्य आपके साथ है, परिवार और कार्यक्षेत्र की समस्याएं खत्म होंगी और सभी का सहयोग से मन आनंदित होगा। रिश्तेदारों से आनंददायक भेट होगी और सायंकाल के समय शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है और किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से सभी लोग प्रभावित होंगे और ख्याति भी बढ़ेगी। इस उपलब्धि से व्यावसायिक शत्रु पराजित होंगे। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छा समाचार मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से पहले अपनी सुरक्षा का इंतजाम कर लें। दैनिक खर्च आराम से निकाल लेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आज आर्थिक कारणों से अधूरी रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं और पैतृक संपत्ति से धन लाभ के संकेत मिलेंगे। आप अपने बलबूते पर ही परिवार की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे, इससे स्थाई सफलता मिल जाएगी। ससुराल पक्ष से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। लव लाइफ में नए संबंध स्थापित होंगे। अनैतिक कार्यो से भी दूरी बनाकर रखें अन्यथा मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आकस्मिक शुभ समाचार अथवा लाभ की प्राप्ति कुछ राहत प्रदान करेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
व्यापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे और चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। परिवार के छोटे सदस्य के समय व्यतीत करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यो में योगदान न्यून रहेगा फिर भी सम्मान बना रहेगा। घरेलू वातावरण शांत रहेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति के लिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
छात्रों को उच्च शिक्षा से संबंधित आ रही परेशानियां खत्म होंगी और नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे और शुभ समाचार भी मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ की स्थितियां बनी हुई हैं। माता-पिता से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके सहयोग से कार्यक्षेत्र की समस्याएं भी हल होंगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
व्यावसायिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन की ओर ध्यान ज्यादा रहने से जरूरी कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें बाद में परेशानी हो सकती है। सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।–

पाठको की राय